फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chaotic elements set fire in cow shelter home

गोशाला में अराजक तत्वों ने लगा दी आग

Tue, 28 Dec 2021 08:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Chaotic elements set fire in cow shelter home
25 : संग्रामपुर : पशुशाला में लगी आग। -संवाद - फोटो : AMETHI
संग्रामपुर (अमेठी)। ठेंगहा-कुटीवा संपर्क मार्ग पर स्थित ठेंगहा के एक किसान की निजी गोशाला में सोमवार देर शाम भीषण आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि सभी की तत्परता से आग को फैलने नहीं दिया गया और गोशाला में बंधे दो गोवंश को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

संग्रामपुर के ठेंगहा निवासी शिवप्रताप सिंह ने घर से हट कर सड़क किनारे अपनी गोशाला बनाई है। गोशाला सरपत और पुआल की बनी थी। गोशाला दो भाग में थी। उन्होंने एक में गोवंश और दूसरे में भूसा रखने और खुद के सोने की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

सोमवार शाम चार बजे अपनी गाय को चारा खिला कर घर चले आये। देर शाम अचानक उनकी गोशाला में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। पता चलते ही वहां पर रह रहे लोगों ने शिवप्रताप को सूचना दी। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। गोशाला के दोनों भाग जल कर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह आग के बीच बंधे दोनों गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रहा कि आग बाहर नहीं निकल सकी नहीं तो पूरा टोला भी आग के चपेट में आ जाता। शिव प्रताप सिंह का आरोप है कि उनके पड़ोसी आए दिन ऐसी हरकत करते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed