{"_id":"6a7f651618d6c3109d0196a4","slug":"chants-of-bharat-mata-ki-jai-echoed-during-the-tiranga-yatra-amethi-news-c-96-1-ame1022-173393-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे
Sat, 15 Aug 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
बाइक तिरंगा यात्रा निकालते सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर त्रिसंड़ी के जवान।-संवाद
अमेठी सिटी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को जिलेभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, पुलिसकर्मियों, सीआरपीएफ जवानों और ब्लॉक कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया।
रैलियों में भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। विद्यार्थियों ने लोगों से घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। मुंशीगंज थाने के पुलिसकर्मियों ने बाइक तिरंगा रैली निकाली। सिंहपुर के निजी शिक्षण संस्थान के एनसीसी कैडेट्स ने भी तिरंगा यात्रा निकाली।
संग्रामपुर में एडीओ पंचायत लाल शशिकांत सिंह की अगुवाई में ब्लॉक कर्मचारियों की तिरंगा यात्रा संग्रामपुर चौराहा, इंटर कॉलेज कालिकन और कालिकन धाम परिसर होते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंची।
विज्ञापन
अमेठी में भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ की तिरंगा यात्रा अंबेडकर तिराहा से शुरू होकर गांधी चौक और तहसील परिसर होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया गया। एफडीडीआई में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री विश्वनाथ ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। कार्यकारी निदेशक सुनील द्विवेदी ने संस्थान की गतिविधियों और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।
सीआरपीएफ जवानों ने निकाली रैली
भादर। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिशुंडी के जवानों ने बाइक तिरंगा रैली निकाली। ग्रुप केंद्र से शुरू हुई रैली दुर्गापुर चौराहे तक पहुंची। जवानों ने भारत माता के जयकारे लगाए। नेतृत्व डीआईजी मदन कुमार ने किया। (संवाद)
घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान
अमेठी सिटी। राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली गई। कुलपति प्रो. भृगुनाथ सिंह के नेतृत्व में निकली रैली में शिक्षक, अधिकारी, विद्यार्थी, कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी शामिल हुए। राजकीय इंटर कॉलेज फुरसतगंज के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने तिरंगा लेकर वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा के नारे लगाए। कुलपति ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, गरिमा और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान में भाग लेने का आह्वान किया।