फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Changing lock of Khajuri railway station

बदली जा रही ताला खजुरी रेलवे स्टेशन की सूरत

Sun, 16 Feb 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Changing lock of Khajuri railway station
अमेठी : ताला खजुरी रेलवे स्टेशन का मुख्य भवन। - फोटो : AMETHI
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर स्थित बदहाल ताला खजुरी रेलवे स्टेशन की सूरत जल्द ही बदली नजर आएगी। रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। विभाग की ओर से स्टेशन का विस्तार करते हुए चार लाइनें, दोनों प्लेटफार्मों का विस्तार एवं उच्चीकरण, प्लेटफार्मों पर फुट एवं रैंप ओवर ब्रिज का निर्माण, यात्री शेड, पानी पीने के लिए टोटियां लगाने का कार्य होगा। स्वीकृत कई बिंदुओं पर कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का कार्य शुरू भी हो गया है। विभाग की ओर से रेलवे स्टेशन का विस्तार कर चार लाइनें बनाई जा रही हैं। प्लेटफार्म नंबर एक और दो को करीब सात सौ मीटर लंबा और ऊंचा बनाया जा रहा है। इसके साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर आने जाने के लिए फुट और रैंप ओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

दोनों प्लेटफार्मों पर यात्रियों के बैठने के लिए यात्री शेड, सीट, पीने के पानी के लिए टोटियां, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूरा किए जाने को लेकर कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। अमेठी और गौरीगंज रेल मार्ग के बीच स्थित ताला खजुरी रेलवे स्टेशन पर सिर्फ पैसेंजर ट्रेनें ही रुकती हैं। स्थानीय लोगों ने अमेठी और गौरीगंज के बीच स्थित इस स्टेशन अन्य ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर संजय कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर स्टेशन को लकदक किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed