फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chanderiya captured the trophy by defeating Sonari

Amethi News: सोनारी को हराकर चंडेरिया ने ट्राॅफी पर किया कब्जा

Wed, 08 Jan 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 08 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Chanderiya captured the trophy by defeating Sonari
भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के सिंगठी स्थित मैदान में स्वर्गीय पवन कुमार पांडेय की स्मृति में आयोजित जय मां भगवती क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को चंडेरिया व सोनारी के बीच खेला गया। जिसमें सोनारी को हराकर चंडेरिया ने ट्राॅफी पर कब्जा किया। इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि संतोष सिंह दुआरा ने किया।
विज्ञापन




सोनारी टीम के कप्तान अन्नू सिंह ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंडेरिया टीम ने 14.4 ओवर में 136 रन बनाकर आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनारी के कप्तान अन्नू सिंह की टीम के सभी खिलाड़ी 12 ओवर में 135 रन बनाकर आउट हो गए। चंडेरिया ने एक रन से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। आयोजक मंडल की ओर विजेता टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार व ट्रॉफी के साथ उप विजेता टीम को 5100 रुपये पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन



अंपायर की भूमिका पोनी दूबे व मुकेश यादव ने निभाई। कमेंटेटर ज्ञानचंद पांडेय तो स्कोरर का कार्य शोएब ने पूरा किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव, आयोजक रिशू पांडेय, जितेंद्र तिवारी पप्पू, प्रमोद पांडेय, प्रांजल तिवारी व आयोजक मंडल के सदस्य व दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed