फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Chandan did not improve even after being slapped, spent a lot of money

Amethi News: थप्पड़ खाने के बाद भी नहीं सुधरा चंदन, खूब लुटाए पैसे

Wed, 09 Oct 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 09 Oct 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Chandan did not improve even after being slapped, spent a lot of money
अमेठी सिटी। पुलिसिया पड़ताल में कुछ ऐसे रोमांचक खुलासे हुए हैं जिनसे पता चला कि शिक्षक हत्याकांड के आरोपी चंदन ने आगाज से अंजाम तक पूनम को पाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। पूनम द्वारा थप्पड़ खाने के बाद भी उसने उसका पीछा नहीं छोड़ा। खूब पैसा भी उस पर लुटाया, यहां तक कि अपनी मां और बहन के जेवर भी बेच डाले। जब हर हथकंडा विफल हो गया तो उसने पूरे परिवार को गोली से उड़ा दिया।
विज्ञापन



पुलिस सूत्रों से पता चला है कि चंदन व पूनम के रिश्ते बेपटरी हुए तो विवाद हुआ। रक्षा बंधन के दिन पूनम ने चंदन को थप्पड़ जड़ दिया था। उसके बाद जब चंदन ने धमकी दी तो उसके खिलाफ 18 अगस्त को मुकदमा लिखा दिया गया था। मुकदमे के बाद दोनों के बीच रिश्ते और तल्ख हो गए। इस पर भी चंदन ने पहले सुलह की कोशिश की, जब कामयाब नहीं हुआ तो उसने तीन पन्ने का एक प्रेम पत्र भी पूनम लिखा था। कहा जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस ने मृतक के किराए के घर से एक डायरी में रखे इस पत्र को बरामद किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक तीन पन्नों में से एक पन्ने में चंदन ने अपनी मोहब्बत की दुहाई देते हुए समझाने की कोशिश की थी। एक प्रेमी शब्दों के जरिए जितनी मनुहार कर सकता है, उसने की। साथ ही यह धमकी भी दी थी, कि यदि वह नहीं मानी तो दोनों के बीच की मोबाइल चैट वायरल कर देगा। दो पन्नों में उसने चैट की डिटेल दी थी। लेकिन इससे भी कोई हल नहीं निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूत्रों का कहना है कि पूर्व में चंदन ने पूनम पर अपनी कमाई खूब लुटाई थी। उसने अपनी मां और बहन तक के जेवर बेच डाले थे। पूनम को लेकर उसने बड़े सपने देखे थे। चर्चा यहां तक है कि चंदन ने पूनम के लिए अलग से कहीं मकान भी ले लिया था। हालांकि इसकी तस्दीक नहीं है। लेकिन पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। इन बातों की तस्दीक एक पुलिस अधिकारी ने की है।


चंदन ने तीन बार की जान देने की कोशिश
पूरे मामले के बीच चंदन ने अब तक तीन बार अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन हर बार वह बच गया। 18 अगस्त को मुकदमा होने के बाद पुलिस ने चंदन को पकड़ा था। शांतिभंग में पाबंद होने के बाद जब चंदन छूटा तो उसने आत्महत्या की कोशिश की। पहली दफा उसने रायबरेली के इंद्रनगर नहर में छलांग लगा कर जान देने का प्रयास किया। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। तब पुलिस भी पहुंची थी। इसके बाद उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। जहरीला पदार्थ खाने के बाद भी वह बच गया। तीसरी बार उसने शिक्षक परिवार की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार जान देने की कोशिश की थी, लेकिन कारतूस मिस होने के कारण वह बच गया था। गोली से खुदकुशी करने की कोशिश की बात पुलिस ने भी घटना के खुलासे के दौरान बताई थी।




कई बार चंदन गया अहोरवा भवानी
वारदात अंजाम देने से पहले चंदन ने अहोरवा भवानी का कई बार रुख किया। सूत्रों के मुताबिक चंदन की 20 सितंबर के बाद से यहां आमद काफी बढ़ गई थी। वह कई बार शिवरतनगंज के अहोरवा भवानी कस्बे में आया। इस दौरान उसने घटना स्थल के आसपास गली, मुहल्लों, दुकानों, रास्तों, आवागमन आदि की रेकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed