{"_id":"6a10af43269d16722f09e5aa","slug":"census-teams-reach-every-household-survey-begins-amethi-news-c-96-1-ame1008-166465-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घर-घर पहुंची जनगणना टीम, सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घर-घर पहुंची जनगणना टीम, सर्वे शुरू
Sat, 23 May 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 23 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
गोरीगंज तहसीलदार के आवास पर पहुंचे प्रगणक। स्रोत: सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत शुक्रवार को जिले में हुई। गौरीगंज तहसील स्थित दुर्गन भवानी धाम की पहली गणना के साथ मकान सूचीकरण और गणना कार्य शुरू कराया गया। प्रगणक और सुपरवाइजर सुबह से ही अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर सर्वेक्षण में जुट गए।
गौरीगंज में तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह ने दुर्गन भवानी धाम, गढ़ामाफी धाम समेत अन्य स्थानों पर पहुंचकर गणना कार्य शुरू कराया। इस दौरान घरों की संरचना, उपयोग, कमरों की संख्या, निर्माण सामग्री और आवासीय स्थिति से जुड़ी जानकारियां निर्धारित प्रारूप में दर्ज की गईं। सरकारी दफ्तरों, आवासों और मंदिरों में भी गणना की गई।
संग्रामपुर में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज रुचित सिंह के घर पहुंचकर मकान गणना की गई। एडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि यह चरण जनगणना की नींव माना जाता है। इसी के आधार पर आगे जनसंख्या और सामाजिक-आर्थिक आंकड़े तैयार होंगे। उन्होंने बताया कि कोई भी मकान गणना से छूटना नहीं चाहिए। टीमों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी गई है और लगातार निगरानी की जा रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन
जिले में 21 मई तक चले स्वगणना अभियान में 30 हजार लोगों ने स्वगणना की है। इससे प्रगणकों को सत्यापन में सुविधा मिलेगी। अधिकारी सिर्फ आईडी नंबर देखकर जानकारी का मिलान कर सकेंगे।