फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   census notification issue

जारी हुई जनगणना-2021 की अधिसूचना

Fri, 13 Mar 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
census notification issue
गौरीगंज (अमेठी)। केंद्र सरकार ने जनगणना-2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिले में जनगणना का कार्य एक अप्रैल से 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान जनगणना से संबंधित 31 बिंदुओं पर मकान व उसमें रहने वालों को सूचीबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने भारत की सीमा में रहने वालों को नए सिरे से सूचीबद्ध कराने के लिए जनगणना 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें निर्धारित 31 बिंदुओं के आधार पर मकान सूचीकरण तथा मकानों की गणना कार्य संपन्न कराए जाने का निर्देश प्रदेश सरकार को दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अधिसूचना में निर्धारित बिंदुओं के आधार पर जनगणना-2021 का कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया है। सूबे के सभी जिलों में यह कार्य एक अप्रैल से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा। इस बार हो रही जन व मकान गणना में हर व्यक्ति/परिवार की पूरी जीवनी अंकित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिसूचना पत्र में दिए गए निर्देश के अनुसार इस दौरान गणना कर्मी मकान की फर्श, दीवार व छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, मकान का उपयोग, मकान की स्थिति, परिवार में रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या, मुखिया का नाम व लिंग, परिवार के मुखिया की जाति, परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या, परिवार में विवाहित दंपती की संख्या, पेयजल व प्रकाश का मुख्य श्रोत, प्रसाधन की सुलभता व प्रकार का कालम स्पष्ट रूप से भरेंगे।
मकान से गंदा पानी निकासी व्यवस्था, मकान में स्नान गृह की उपलब्धता, रसोई घर और गैस कनेक्शन की उपलब्धता, खाना पकाने के लिए प्रयुक्त होने वाला मुख्य ईंधन, मकान में रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप-कंप्यूटर, टेलीफोन, मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन, साइकिल, बाइक, स्कूटर, मोपेड, कार, जीप, वैन की उपलब्धता, परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज तथा मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना के लिए) का संपूर्ण डाटा एकत्र कर भरा जाएगा। सरकार इससे हर व्यक्ति के पास मौजूद परिसंपत्ति, जातिवार संख्या, परिवार की संपूर्ण स्थिति का खाका तैयार कराएगी।
तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन
शासन का पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील स्तर पर संबंधित तहसीलदार, नगरीय क्षेत्र में ईओ तो ब्लॉक क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी को चार्ज अफसर नामित किया गया है। जनगणना कार्य संपन्न कराने के लिए 4,460 प्रगणक, 743 सुपरवाइजर तथा 19 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
मास्टर ट्रेनर देंगे प्रशिक्षण
एडीएम ने बताया कि डीआईओएस व एबीएसए गौरीगंज को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया है। मास्टर ट्रेनर जिला मुख्यालय पर 61 फील्ड ट्रेनर को प्रशिक्षित करेंगे। फील्ड ट्रेनर तहसील व ब्लॉक स्तर पर जाकर नामित अन्य जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षित करने का काम करेंगे।

अमेठी में पहली बार होगी जनगणना
अमेठी जिले में ग्राम पंचायतों की कुल संख्या 682 है। इनमें कई गांव (मुसाफिरखाना व तिलोई तहसील के गांव) ऐसे हैं जो पिछली जनगणना के समय राजस्व की दृष्टि से क्रमश: सुल्तानपुर या रायबरेली जिले में थे। पिछले दिनों जिले के नए सिरे से पुनर्गठन प्रस्ताव को शासन व राज्यपाल की मंजूरी मिली थी। इसके बाद दूसरे जिले में शामिल गांवों को अमेठी में शामिल किया गया। ऐसे में संपूर्ण अमेठी में जनगणना का यह पहला कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed