फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   CCTV cameras will be installed in district hospital Amethi

सीसीटीवी से लैस होगा जिला अस्पताल का परिसर

Fri, 20 May 2022 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed in district hospital Amethi
01 : गौरीगंज : असैदापुर स्थित मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला अस्पताल। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में मरीजों के उपचार की बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए शासन सक्रिय हो गया है। ओपीडी में चिकित्सकों के नदारद रहने व विलंब से पहुंचने समेत अन्य मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए जिला अस्पताल परिसर को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर आईडी से निदेशालय में स्थापित कंट्रोल रूम से लिंक की जाएगी। निदेशालय स्थित कंट्रोल रूम से रैंडम के आधार पर चेकिंग के साथ अस्पताल कैमरे में स्थापित कैमरे की रिकॉर्डिंग से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

असैदापुर स्थित मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला अस्पताल में संचालित सेवाओं के साथ ओपीडी की निगरानी पर लखनऊ मुख्यालय से होगी। कवायद सफल हो इसके लिए महानिदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं ने अस्पताल प्रशासन को पत्र जारी कर अस्पताल परिसर को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में संचालित इमरजेंसी वार्ड समेत परिसर में अलग-अलग कक्षों में डॉक्टर की ओपीडी चलती है। ओपीडी का समय प्रात: 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक है। लेकिन ज्यादातर ओपीडी में डॉक्टर नौ व दस बजे के बाद ही पहुंचते हैं। इससे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई बार डॉक्टर समय से पहले उठ जाते हैं। ऐसे में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों की मनमानी की लगातार मिल रही शिकायत के बाद शासन ने सख्त रुख अख्यितार किया है। अब जिला अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों की इस तरह मनमानी अब नहीं चल सकेगी। शासन के आदेश पर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कल्याण ने सभी जिला अस्पतालों को पत्र जारी कर प्रत्येक ओपीडी में सीसीटीवी लगाने के आदेश दिए हैं।
जिला अस्पताल परिसर में स्थापित सीसीटीवी के डीवीआर की आईडी ऑनलाइन विधि से ओपीडी को मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से जोड़ी जाएगी। जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे को मुख्यालय से जोड़ने के बाद गठित कंट्रोल रूम की स्क्रीन पर अस्पताल में संचालित सेवा प्रदर्शित होती रही है। इतना ही नहीं रैडम के आधार पर कंट्रोल रूम में मौजूद अफसर अस्पताल में संचालित सेवा की हकीकत देख कर लापरवाही बरतने वालों पर सीधे कार्रवाई करेंगे। ऐसे में अकसर डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और तीमारदारों में होने वाले विवादों पर भी नजर रखी जा सकेगी। महानिदेशक ने जिला अस्पतालों के दवा वितरण काउंटरों पर भी सीसीटीवी लगाने के आदेश दिए हैं।
कई जगह पहले से सीसीटीवी
असैदापुर स्थित मलिक मोहम्मद संयुक्त जिला अस्पताल में पहले से सीसीटीवी लगे हैं। इमरजेंसी वार्ड के साथ ओपीडी परिसर व अस्पताल के वाह्य भाग में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कैमरे से सीएमएस अपने कक्ष से चिकित्सीय सुविधा की निगरानी करने के साथ नियमित भ्रमण कर अस्पताल की व्यवस्था सुधार करने में जुटे हैं। जिला अस्पताल में कुछ जगह कैमरे लगे हैं।

मिला पत्र, जल्द की जाएगी स्थापना
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि महानिदेशक के निर्देशानुसार सभी ओपीडी और दवा वितरण काउंटर पर सीसीटीवी स्थापित करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी और दवा काउंटर पर सीसीटीवी लगाने के बाद उपचार व्यवस्था की ऑनलाइन निगरानी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed