फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   CC road will be built with Rs 12.87 lakhs, problem will be solved

Amethi News: 12.87 लाख से बनेगा सीसी मार्ग, दूर होगी परेशानी

Tue, 17 Dec 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 17 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
CC road will be built with Rs 12.87 lakhs, problem will be solved
अमेठी सिटी। कच्चे मार्ग से आवागमन करने को मजबूर शाहगढ़ के जुड़ियापुर गांव के लोगों की परेशानी जल्द ही दूर हो जाएगी। जिला पंचायत से मार्ग निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद धनराशि भी जारी हो चुकी है। अब जिला पंचायत ने सीसी मार्ग निर्माण की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन




शाहगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के जुड़ियापुर स्थित प्राथमिक स्कूल से पित्तरदीन पांडेय के मकान तक कच्चा मार्ग होेने के कारण ग्रामीणों के अलावा स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। परेशानी को देखते हुए जिला पंचायत की बैठक में स्थानीय डीडीसी ने मुद्दा उठाया था। इसके बाद बैठक में यहां सीसी मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर सर्वे करया गया। सर्वे के बाद 12.87 लाख रुपये का अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन



शासन से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद जिला पंचायत को आवंटित 15वें वित्त आयोग से सीसी मार्ग निर्माण के लिए 12.87 लाख रुपये जारी कर दिए गए। अब निविदा प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जल्द ही नामित ठेकेदार मानक के अनुसार सीसी मार्ग निर्माण कार्य पूरा करवा विभाग को सूचित करेंगे। सीसी मार्ग निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन माह में पूरा होगा कार्य
अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सीसी मार्ग निर्माण कार्य में ठेकेदार नामित होने के बाद कार्य आदेश जारी हो चुका है। विभागीय अवर अभियंता की निगरानी में तीन माह में सीसी मार्ग निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। बताया कि निर्माण कार्य में मानक विहीन सामग्री का प्रयोग करने या समय से काम पूरा नहीं करने पर नामित ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed