{"_id":"6067490d8ebc3ec4487ae541","slug":"case-will-be-filed-on-those-who-create-problems-in-election-amethi-news-lko5723655187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान में व्यवधान करने वालों पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में व्यवधान करने वालों पर दर्ज होगा केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। निष्पक्ष पंचायत चुनाव संपन्न कराने की कोशिश में जुटे डीएम व एसपी समेत नामित अफसरों ने शुक्रवार को अति संवेदनशील मतदान केेंद्रों पर चौपाल लगाई।
चौपाल के दौरान बूथ पर मौजूद मूलभूत सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी। चौपाल में अफसरों ने बिना प्रलोभन व भयभीत हुए मतदान करने की अपील करते हुए मतदान प्रभावित करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
26 अप्रैल को जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह ने शुक्रवार को ऐधी, संभावा व सैंठा में तो एएसपी, सभी एसडीएम व सीओ ने अलग-अलग गांवों में चौपाल लगाई।
विज्ञापन
चौपाल के दौरान अफसरों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए गांव, क्षेत्र व जिले के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निष्पक्ष, भयमुक्त व बिना प्रलोभित हुए मतदान करने को कहा। इस दौरान गांव में गुुंडा, हिस्ट्रीशीटर व अन्य उपद्रवियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की समीक्षा करते हुए अपमिश्रित शराब निर्माण वितरण व अवैध शस्त्र प्रयोग रोकने के लिए छापा मार कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
अफसरों ने लोगों से मतदान प्रभावित करने वालों की गुप्त सूचना देने की अपील करते हुए सुरक्षा का आश्वासन दिया। अफसरों ने आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए चुनाव प्रचार-प्रसार करने तथा सार्वजनिक संपत्ति पर पोस्टर, बैनर नहीं लगाने का निर्देश प्रत्याशियों को दिया।
चौपाल के बाद अफसरों ने मतदान केंद्र पर मौजूद सुविधा व सुरक्षा प्रबंध की हकीकत परखते हुए कमियों को दूर करने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया। अफसरों ने मतदान प्रभावित होने तथा अराजकतत्वों पर कार्रवाई न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।