{"_id":"658881bf67eedc3ca10be884","slug":"case-registered-against-those-who-threatened-the-youth-amethi-news-c-96-1-ame1002-11026-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: युवक को धमकाने वालों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: युवक को धमकाने वालों के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 25 Dec 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
तिलोई(अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र में भूमि विवाद प्रकरण को लेकर युवक को धमकाने वाले दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पीड़ित अय्यूब पुत्र लाल मोहम्मद निवासी जोरावरगंज मजरे बहुआ ने मोहनगंज पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव निवासी विपक्षी मोहम्मद सोहैल व मोहम्मद कफील से उसका जमीन का विवाद है।
विवादित जमीन पर दोनों विपक्षी जबरन कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर गाली-गलौज व गोली मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने पीड़ित मोहम्मद अय्यूब की तहरीर पर मोहम्मद सोहैल व मोहम्मद कफील पुत्र जलील निवासी जोरावरगंज बहुआ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।