{"_id":"626c15619853a55bf12760a1","slug":"case-filed-on-woman-and-his-brother-in-law-amethi-news-lko6284086135","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की सुवती व उसके जीजा पर हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की सुवती व उसके जीजा पर हत्या का केस
विज्ञापन
38 : संग्रामपुर : युवक का शव पहुंचने के बाद रोते बिलखते परिवारीजन। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर (अमेठी)। 24 दिन पहले घर से गायब हुए युवक का शव बृहस्पतिवार को पशु अस्पताल के जर्जर आवास में मिला था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका व उसके जीजा समेत कुछ अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर आने पर परिजन एक बार फिर आक्रोशित हो गए और तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मौके पर मौजूद सीओ के काफी प्रयास के बावजूद परिजन अंतिम संस्कार को नहीं राजी हुए।
स्थानीय थाना क्षेत्र के भौसिंहपुर गांव निवासी वंशीलाल गुप्ता का पुत्र अनिकेश उर्फ मदन पिछलेे चार अप्रैल को घर से कालिकन मंदिर जाने की बात कहकर निकला तो वापस नहीं आया। काफी ढूंढने के बाद जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने छह अप्रैल को थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। हालांकि बृहस्पतिवार को मदन का शव थाने के समीप पशु अस्पताल के जर्जर भवन में एक फंदे से लटकता मिला।
पिता वंशीलाल ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि गांव के ही श्याम लाल की बेटी साधना उर्फ गुड़िया उनके बेटे से एक तरफा प्यार करती थी। गुड़िया के जीजा श्यामलाल इसका विरोध करते थे। आरोप है कि साधना 23 अप्रैल को उनके नाती नीतेश को अपने घर के बाहर बुलाकर अनिकेश का मोबाइल, पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस व आधार कार्ड बुलाकर देने लगी। नीतेश ने उक्त सामान नहीं लिया और घर पर आकर पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
पिता ने साधना व उसके जीजा जवाहर लाल पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर अनिकेत की हत्या कर शव को छिपा देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो नामजद और कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार शाम शव घर पहुंचने पर जहां एक बार फिर कोहराम मच गया वहीं परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा दूसरे थाने से विवेचना कराने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मौजूद सीओ मनोज कुमार यादव दूसरे थाने से विवेचना करने तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की बात कही लेकिन परिजन नहीं माने। हालंाकि काफी समझाने के बावजूद बात नहीं बनी और परिजन शव घर पर रखकर गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
दोनों बहनों की शादी नहीं देख पाया अनिकेश
मृतक के दो चचेरी बहन की शादी अप्रैल-मई में है। चार अप्रैल को गायब होने के बाद मृतक की चचेरी बहन शिल्पा की शादी 22 अप्रैल को थी। युवक के गायब होने के बाद घर में पड़ी शादी भी फीकी रही। वहीं दो मई को चचेरी बहन शिवानी की होनी थी। घटना की जानकारी के बाद घर में कोहराम मचा है तो पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
संग्रामपुर पुलिस नहीं हुई थी गंभीर
मृतक अनिकेश के गायब होने के बाद से परिजन दर्जनों बार थाने का चक्कर काट थक चुके थे। परिजनों के अुनसार यदि समय रहते पुलिस उनके बेटे की खोज करती तो वह जीवित होता। शव मिलने के बाद पुलिस एक्टिव मोड़ पर आई और मृतक युवक के मोबाइल का सीडीआर भी एक ही दिन में निकाल लिया। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।