{"_id":"6499d4674bb89640b707baa6","slug":"case-filed-against-the-contractor-who-left-the-road-construction-incomplete-amethi-news-c-96-1-ame1002-1021-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क निर्माण अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क निर्माण अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदार पर केस दर्ज
विज्ञापन
गौरीगंज मुसाफिरखाना से बासूपुर मार्ग का मामला डीएम के निर्देश पर एक्सईएन ने दर्ज कराई एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। बासूपुर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य में लापरवाही का मामला सामने आया है। काम अधूरा छोड़ने के कारण लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए डीएम के निर्देश पर एक्सईएन ने गौरीगंज थाने में ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में गौरीगंज मुसाफिरखाना से बासूपुर मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को मंजूरी मिली थी। ठेका मेसर्स लकी ट्रेडर्स विवेकनगर, सुल्तानपुर को एक नवंबर, 2022 को मिला था। आठ करोड़, 51 लाख रुपये की लागत से 31 जुलाई, 2023 तक काम पूरा होना था।
ठेकेदार 2 माह 15 दिन से मशीनरी व लेबर लेकर साइट से गायब है। विभागीय अभियंताओं ने ठेकेदार को समय से कार्य पूर्ण करने के लिए कई बार पत्र लिखे, लेकिन ठेकेदार ने ध्यान नहीं दिया। इसकी जानकारी डीएम राकेश कुमार मिश्र को मिली तो एक्सईएन को केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने पर ठेकेदार के खिलाफ गौरीगंज थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। एसएचओ अंखड देव मिश्र ने एक्सईएन की तहरीर पर केस दर्ज करने की पुष्टि की है।