{"_id":"5e8607d08ebc3e75e104cd79","slug":"case-filed-against-66-people-so-far-amethi-news-lko516222650","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन उल्लंघन पर सख्त हुई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन उल्लंघन पर सख्त हुई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस 66 लोगों के खिलाफ न सिर्फ केस दर्ज कर चुकी है बल्कि 61 लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान भी न्यायालय भेज चुकी है। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 24 मार्च की रात 12 बजे से 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जिले में 42 बैरियर सक्रिय करते हुए यहां तैनात कर्मियों तथा सभी थानों की पुलिस को लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार आठ दिनों में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के कुल 12 केस (आरोपियों की संख्या 66) दर्ज हुए। इनमें से 61 को गिरफ्तार कर उनका चालान भी न्यायालय भेजा गया।
इस दौरान आवश्यक वस्तु अधिनियम का भी एक केस दर्ज हुआ जिसमें दो को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि लॉकडाउन के शुरुआती आठ दिनों में 3,345 वाहन चेक किए गए। विभिन्न कमियां मिलने पर 439 वाहनों का चालान किया गया और 1.74 लाख रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया। वहीं आवश्यक दस्तावेज न होने पर 41 वाहनों को सीज कर दिया गया।