{"_id":"6935d27bf6c4732f400ae59a","slug":"car-stuck-on-railway-track-route-disrupted-for-an-hour-amethi-news-c-96-1-ame1002-153899-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रेलवे ट्रैक पर फंसी कार, एक घंटे बाधित रहा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रेलवे ट्रैक पर फंसी कार, एक घंटे बाधित रहा रूट
Mon, 08 Dec 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के सहजीपुर रेलवे ट्रैक पर फंसी गाड़ी। स्त्रोत : स्थानीय नागरिक
संग्रामपुर। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक पर शनिवार रात सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक कार स्पीड ब्रेकर पर उछलने के बाद अनियंत्रित होकर रेल लाइन के बीच फंस गई। घटना के तुरंत बाद कार में बैठे लोग वहां से चले गए।
गेटमैन की सूचना पर अप और डाउन दोनों ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। आरपीएफ और जीआरपी टीम ने लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद कार को ट्रैक से हटाया, जिसके बाद लाइन दोबारा चालू की गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रतापगढ़ दिशा से अमेठी की ओर जा रही कार तेज गति से ब्रेकर पार कर रही थी। झटका लगने से चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सड़क से उतरकर दोनों रेल लाइनों के बीच आकर फंस गई। कार के फंसते ही उसमें सवार लोग घटना स्थल से भाग निकले।
विज्ञापन
ट्रैक पर कार फंसी देखकर गेटमैन जय प्रकाश ने तत्काल मिश्रौली स्टेशन मास्टर को सूचना दी। जानकारी मिलते ही रेल कंट्रोलर ने सुरक्षा कारणों से अप-डाउन लाइन पर चल रही ट्रेनों को रोकने का निर्देश दिया। कानपुर–प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस को मिश्रौली पर और आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस को अंतू स्टेशन पर रोका गया।
अमेठी चौकी प्रभारी जगमोहन टीम के मौके पर पहुंचे और रेल ट्रैक से कार को हटवा कर कब्जे में लिया। रेल पथ निरीक्षक सतीश सिंह ने ट्रैक की जांच कर सुरक्षित पाया, जिसके बाद संचालन बहाल किया गया। मिश्रौली स्टेशन मास्टर केपी मीणा ने बताया कि कार अचानक ट्रैक पर आने से दोनों दिशाओं की लाइनें प्रभावित हुईं। इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे और जनसाधारण एक्सप्रेस लगभग 50 मिनट तक रुकी रही। लाइन साफ होने के बाद रात 11:18 बजे दोनों ट्रेनें आगे रवाना की गईं।
प्रतापगढ़ आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि चालक कार छोड़कर चला गया था। वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वाहन स्वामी का विवरण प्राप्त करने के लिए आरटीओ से जानकारी मांगी गई है।