फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Capacity of 273 transformers to be increased; relief from tripping expected.

Amethi News: 273 ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता, ट्रिपिंग से मिलेगी राहत

Sat, 08 Aug 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 08 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Capacity of 273 transformers to be increased; relief from tripping expected.
.गौरीगंज के सरायभागमानी ​स्थित स्टोर में रखे ट्रांसफार्मर।-संवाद
अमेठी सिटी। गौरीगंज वितरण खंड के करीब छह लाख बिजली उपभोक्ताओं को जल्द लो वोल्टेज, ओवरलोडिंग और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से राहत मिलेगी। शासन ने 12 उपकेंद्रों के 273 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और पांच नए ट्रांसफार्मर लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ऊर्जा निगम जल्द कार्य शुरू करेगा।
विज्ञापन



बढ़ते बिजली लोड के कारण गौरीगंज, जामों, करपिया, पनियार, बहोरखा, मऊ, मुसाफिरखाना और थौरी समेत कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों पर लगातार ओवरलोडिंग की समस्या बनी रहती है। गर्मी के दौरान मांग बढ़ने पर ट्रांसफार्मर खराब होने और ट्रिपिंग की शिकायतें भी बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए ऊर्जा निगम ने तीन माह पहले शासन को क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन



मंजूरी के तहत बरनाटीकर के 37, गौरीगंज तहसील के 15, गौरीगंज ग्रामीण के 32, मऊ के 16, जामों के 23, बहोरखा के 17, पनियार के 25, मुसाफिरखाना के दो, करपिया के 48, मुसाफिरखाना ग्रामीण के 37 और थौरी के 23 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में भी सुधरेगी बिजली आपूर्ति
गौरीगंज तहसील उपकेंद्र के 15 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इनमें 25 केवीए के आठ ट्रांसफार्मरों को 63 केवीए, 63 केवीए के तीन ट्रांसफार्मरों को 100 केवीए तथा 250 केवीए के एक ट्रांसफार्मर को 400 केवीए क्षमता का बनाया जाएगा। इससे जिला मुख्यालय में ओवरलोडिंग और लो वोल्टेज की समस्या कम होने की उम्मीद है।


पांच नए ट्रांसफार्मर भी लगेंगे
गौरीगंज उपकेंद्र पर 63 केवीए क्षमता के तीन और मुसाफिरखाना उपकेंद्र पर 100 केवीए क्षमता के दो नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। गौरीगंज वितरण खंड में वर्तमान में पांच हजार से अधिक ट्रांसफार्मर संचालित हैं।


ऐसे बढ़ेगी ट्रांसफार्मरों की क्षमता
मौजूदा क्षमता - नई क्षमता - संख्या
10 केवीए - 16 केवीए - 01
10 केवीए - 25 केवीए - 06
16 केवीए - 25 केवीए - 37
16 केवीए - 63 केवीए - 36
25 केवीए - 63 केवीए - 147
63 केवीए - 100 केवीए - 27
100 केवीए - 250 केवीए - 17
250 केवीए - 400 केवीए - 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed