{"_id":"66fc6d308913db59890637e4","slug":"candle-march-taken-out-in-support-of-hezbollah-commander-amethi-news-c-96-1-lu11005-126784-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हिज्बुल्लाह कमांडर के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हिज्बुल्लाह कमांडर के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च
Wed, 02 Oct 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। जायस कस्बा मंगलवार की देर शाम लब्बैक हिज्बुल्लाह के नारों से गूंज उठा। यह नारा लगाते हुए शिया समुदाय के लोग इस्राइली कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। कैंडल मार्च में शामिल लोग हिज्बुल्लाह कमांडर के समर्थन में नारे लगा रहे थे। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। एहतियात के तौर पर कस्बे में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
इस्राइली कार्रवाई में मारे गए लेबनान के हिज्बुल्लाह कमांडर हसन नसरल्लाह के समर्थन में मंगलवार की शाम जायस में शिया समुदाय के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च में पुरुषों के अलावा महिलाएं भी शामिल थीं। मार्च में शामिल लोग हाथों में स्लोगन लिखीं तख्तियां व हिज्बुल्लाह कमांडर का फोटो लेकर चल रहे थे। यह लोग लब्बैक हिज्बुल्लाह के नारे भी लगा रहे थे। इन लोगों ने कस्बे में कई रूटों पर मार्च किया।
जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने इन लोगों का वीडियो रिकाॅर्ड किया है। इस मामले को लेकर एएसपी हरेंद्र प्रताप का कहना है कि बिना अनुमति के कैंडल मार्च का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम आयोजक जीशान को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर चिह्नित मार्च में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।