फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cancel the suspension of the hospital, otherwise mass movement

Amethi News: अस्पताल का निलंबन करें निरस्त, वरना जनांदोलन

Sat, 30 Sep 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 30 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cancel the suspension of the hospital, otherwise mass movement
अमेठी। गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को संजय गांधी अस्पताल के मामले को लेकर मोर्चा खोला। कलेक्ट्रेट में करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे डीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। कहा कि संजय गांधी अस्पताल मामले का निराकरण एक सप्ताह में नहीं हुआ तो जनांदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


सपा विधायक अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को करीब 11:00 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर सबसे पहले एसडीएम गौरीगंज ज्ञापन लेने पहुंची। इसके बाद एडीएम पहुंचे। विधायक ने कहा कि ज्ञापन डीएम को देंगे। विधायक समर्थकों के साथ डीएम की गाड़ी के सामने बैठकर धरना लेगे। बाद में डीएम ने पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में सर्जरी के दौरान हुई एक दुर्भाग्य पूर्ण घटना के शिकार पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने, संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस निलंबन के आदेश को निरस्त करने की मांग की गई। मांगों पर कार्रवाई न होने पर जन आंदोलन चलाने की बात कही गई। कहा गया कि अस्पताल बंद होने से जनता को परेशानी हो रही है। इस मौके पर प्रियंका हरि विजय त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख उमेश सिंह, हाजी मोहम्मद सुल्तान, जगप्रसाद यादव, आरिफ, धर्म नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, एसडीएम व एडीएम को ज्ञापन देने से मना करने के बाद विधायक ने धरना शुरू कर दिया। ऐसे में जिले के कई थानों की पुलिस व पीएसी को कलेक्ट्रेट में तैनात थी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed