फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Calling all the Block Development Officers of the district

जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों से जवाब-तलब

Tue, 13 Oct 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Calling all the Block Development Officers of the district
अमेठी। मनरेगा योजना में लापरवाही बरतना जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को भारी पड़ा। समीक्षा में प्रगति खराब मिलने से नाराज सीडीओ ने सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन में साक्ष्य समेत जवाब मांगा है। जवाब न देने या संतुष्ट नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सीडीओ की इस कार्रवाई से विकास महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

कोरोना काल में अन्य शहरों से बड़ी संख्या में आए लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए शासन ने जिला प्रशासन को कई दिशा निर्देश जारी किया है। शासन के निर्देश पर डीएम अरुण कुमार ने कुशल व अकुशल मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने की जिम्मेदारी विभिन्न विभागों को दी है।
विज्ञापन

सभी गांवों में मनरेगा कार्यों का संचालन नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया है। डीएम व शासन के निर्देश पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने सभी खंड विकास अधिकारियों को प्रतिदिन सभी ग्राम पंचायतों में कम से कम 60 श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ की ओर से लगातार स्थलीय निरीक्षण व दूरभाष पर खंड विकास अधिकारियों को 60 श्रमिकों को प्रतिदिन अनिवार्य रूप से रोजगार मुहैया कराने का निर्देश देने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

सीडीओ ने सोमवार को मनरेगा साफ्ट पर समीक्षा की तो प्रगति बहुत ही खराब पाई गई। किसी भी ब्लॉक में निर्धारित कार्य दिवस का सृजन नहीं पाया गया। नाराज सीडीओ ने जिले के सभी बीडीओ को नोटिस जारी कर तीन दिन में साक्ष्य समेत जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed