फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   cable cuts during digging, internet collapse

केबल कटी, बैंक व कार्यालयों में कामकाज ठप

Wed, 20 Jul 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
cable cuts during digging, internet collapse
अमेठी। शहर के गांधी चौक पर घंटाघर के निर्माण को लेकर खोदाई के दौरान बीएसएनएल की केबल कट गई। जिसके चलते बैंकों सहित दर्जनों कार्यालयों में इंटरनेट बाधित होने से कामकाज पूरी तरह ठप रहा। जिससे जरूरतमंदों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के गांधी चौक पर घंटाघर के निर्माण को लेकर सोमवार देर शाम जेसीबी से खोदाई का कार्य कराया जा रहा था। खोदाई के दौरान बीएसएनल की केबल कट गई। जिसके चलते गांधी चौक से पूर्वी दक्षिणी एवं उत्तरी और अन्य कई कार्यालयों की इंटरनेट व्यवस्था बाधित हो गई। मंगलवार को शहर स्थित करीब 10 से अधिक बैंक, प्रधान डाकघर, तहसील, सीएचसी, ब्लॉक, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित सैकड़ों निजी उपभोक्ताओं, सरकारी व प्राइवेट कार्यालयों में इंटरनेट व्यवस्था बाधित रही।
विज्ञापन

इंटरनेट व्यवस्था बाधित होने से विभिन्न कार्यालयों एवं बैंकों में आवश्यक कार्य से आए जरूरतमंदों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। सुबह से ही बीएसएनएल कर्मी जेसीबी से कटी केबल को जोड़ने की कवायद में जुटे रहे, लेकिन केबल कई जगह कट जाने से इसे देर शाम तक दुरुस्त नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ दुर्गेश चंद्र ओझा ने बताया कि गांधी चौक पर खोदाई के दौरान केबल कट गई है। जिससे इंटरनेट व्यवस्था बाधित रही। कर्मचारियों द्वारा इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार तक इंटरनेट व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed