फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Buses stopped running on Varanasi route also

Amethi News: वाराणसी रूट पर भी बसों का चालन ठप

Tue, 16 Apr 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 16 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Buses stopped running on Varanasi route also
आज से कानपुर रूट पर भी आ सकता है संकट
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगाई गई बसें, यात्रियों को परिवहन में हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी। चुनाव ड्यूटी में सोमवार को 14 बसें जाने के कारण सोमवार से वाराणसी रूट पर भी अमेठी से रोडवेज बसों का संचालन ठप हो गया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को कानपुर रूट की बसों के संचालन में भी समस्या आ सकती है। फिलहाल, परिवहन निगम अन्य बसाें का फेरा बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
परिवहन निगम के अमेठी डिपो के बेड़े में कुल 42 बसें हैं। तीन अनुबंधित बसें चलाई जा रही है। इसमें से चार बसें पहले ही चुनाव ड्यूटी में जा चुकी है। सोमवार को एक साथ 14 बसों को चुनाव ड़्यूटी में भेजा गया है। इसके अतिरिक्त तीन बसों को अयोध्या राम नवमी मेले के लिए भेजा गया है। 17 अन्य बसों को मंगलवार को अयोध्या रामनवमी मेले में भेजा जाना है। ऐसे में परिवहन निगम के पास सिर्फ चार बसें व तीन अनुबंधित बसें ही बच रही है। इन बसों का फेरा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

फिलहाल, बसों के जाने के कारण सोमवार को वाराणसी रूट पर भी बसों का संचालन बंद हो गया। इससे पहले आगरा, बरेली, दिल्ली, मऊ, हरदोई, जौनपुर, गोंडा व बलरामपुर की बस सेवा बंद हो चुकी है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी डिपो के संचालन प्रभारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि जो बसें अभी डिपो में है, उन्हें रूटों पर चलाया जा रहा है। चुनाव में अब तक 18 बसें गई है। रामनवमी मेले में 20 बसों की मांग की गई है, इसमें से सोमवार को तीन बसें भेजी गई है। 17 बसें मांग के अनुसार मंगलवार को भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed