फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   bus station

दस वर्ष के बाद भी नहीं मिल सकी बस स्टेशन की सुविधा

Wed, 28 Oct 2020 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
bus station
गौरीगंज (अमेठी)। जिला सृजन के दस वर्ष बीतने के बावजूद जिला मुख्यालय को एक अदद रोडवेज बस स्टेशन तक की सुविधा नहीं मिल सकी। इसके न होने से राजधानी समेत अन्य प्रमुख स्थान जाने के लिए यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यही नहीं सुलतानपुर व रायबरेली के लिए संचालित बसों का ठहराव मुख्य मार्ग पर होने से यात्रियों को पेयजल, प्रसाधन के साथ बस के इंतजार के लिए कोई शेड या बैठने की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

गौरीगंज कस्बे में जिला मुख्यालय होने के बावजूद आज तक परिवहन विभाग के बस स्टेशन के लिए भूमि आवंटित न होने से लोगों को परिवहन की बेहतर सुविधा की कमी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर के बीचोंबीच नगर पालिका परिषद गेट के सामने रोडवेज बस प्रतिदिन सवारी उतारने व चढ़ाने का काम करती हैं।
विज्ञापन

ऐसे में जहां दुर्घटना की संभावना बनी रहती है वहीं यात्रियों को प्रसाधन व पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नसीब नहीं हो पाती है। प्रसाधन की व्यवस्था न होने से विशेषकर महिला यात्रियों को प्रतिदिन इससे दो-चार होना पड़ता है। बस के इंतजार में खड़े यात्रियों को सड़क किनारे की दुकानों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा नहीं कि मामले की जानकारी जिम्मेदारों को नहीं हो। तमाम प्रयास के बावजूद अब तक परिवहन विभाग लखनऊ समेत अन्य प्रमुख जिलों व जिले के ब्लॉक/तहसील मुख्यालयों तक रोडवेज बस का संचालन शुरू नहीं कर सका है। यहीं नहीं शाम छह बजे के बाद सुल्तानपुर व रायबरेली के लिए एक भी बस न होने से लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य तक जाना पड़ता है।
ब्लॉक मुख्यालयों से नहीं परिवहन सुविधा
जिला मुख्यालय सृजित हुए दस वर्ष बीत जाने के बावजूद शुकुलबाजार, तिलोई, सिंहपुर, जामो, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, अमेठी, संग्रामपुर, भेटुआ व भादर ब्लॉक मुख्यालय के साथ ही दूरस्थ ग्रामीण आंचल से रोडवेज बस का संचालन शुरू नहीं हो सका। इतना ही नहीं लखनऊ, प्रतापगढ़ व इलाहाबाद के लिए जिला मुख्यालय से एक भी बसों का संचालन नहीं होता है।

चिन्हित की जा रही भूमि : एडीएम
एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि जिला मुख्यालय पर बस स्टेशन न होने से यात्रियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यालय के नजदीक भूमि चिन्हित करने की कवायद जारी है। शीघ्र ही भूमि चिन्हांकन कार्य पूरा कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। तब तक अस्थाई बस स्टॉप पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था हरहाल में सुनिश्चित होगी। इसके लिए जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed