फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bus collides with cable laying machine, driver dies

Amethi News: केबल डालने वाली मशीन से टकराई बस, चालक की मौत

Tue, 14 May 2024 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with cable laying machine, driver dies
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस
इन्हौना (अमेठी)। सुल्तानपुर से लखनऊ जा रही जौनपुर डिपो की रोडवेज बस रविवार की रात हाईवे पर इन्हौना थाना क्षेत्र में सड़क किनारे केबल डालने वाली मशीन से टकरा गई। दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कंडक्टर सहित 14 यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद कंडक्टर व यात्री दूसरी बसों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इस बीच मशीन को ले जा रहा ट्रैक्टर का चालक भी भाग निकला।
विज्ञापन



जौनपुर डिपो की बस रविवार की रात सुल्तानपुर से लखनऊ जा रही थी। बस में 14 यात्री सवार थे। बस को जौनपुर के थाना केराकत के देवाकलपुर गांव निवासी ड्राइवर हरिशचंद्र (36) पुत्र दशरथ चले रहे थे। जब बस लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर रात करीब 12 बजे इन्हौना थाना क्षेत्र में चिलौली के पास सरैंया सालारपुर मोड़ के पास पहुंची, तभी अचानक रास्ते से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क के किनारे पाइप डालने वाली मशीन लेकर गुजरा। इस बीच ट्रैक्टर तो निकल गया, लेकिन बस मशीन से जा टकराई। ठोस लोहे की मशीन की जद में आकर बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

ट्रैक्टर व मशीन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक हरिशचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक गायब हो गया। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। सौभाग्य से बस में सवार कंडक्टर सहित करीब 14 यात्री सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन्हौना इंस्पेक्टर पंकज द्विवेदी ने बताया कि बस केबल डालने वाली मशीन से टकराई थी। जिसमें बस चालक की मौत हो गई है। कंडक्टर व अन्य करीब 14 यात्री सुरक्षित हैं। रात को उन्हें दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेज दिया गया था। कोई घायल नहीं हुआ है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर बस चालक के परिजनों को बुला लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed