फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   bus collided with electric pole, six injured

बिजली के खंभे से टकराई बस, छह घायल

Mon, 05 Sep 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
bus collided with electric pole, six injured
01 : गौरीगंज : टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर विद्युत पोल से टकराई परिवहन निगम की बस। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। टांडा-बांदा हाईवे पर शहर से सटे बरनाटीकर के पास सोमवार को परिवहन निगम की बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हाईटेंशन विद्युत लाइन के पोल से टकरा गई। दुर्घटना में बस पर सवार आठ में छह यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने पावर कॉर्पोरेशन के कर्मियों की मदद से तार को हटवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अयोध्या डिपो की अनुबंधित परिवहन निगम की बस सोमवार को रायबरेली से 11:45 बजे सुल्तानपुर के लिए निकली थी। बस पर चौरा बाजार अयोध्या निवासी नरेंद्र तिवारी चालक व बीकापुर निवासी सूबेदार यादव परिचालक थेे। करीब एक बजे गौरीगंज के बरनाटीकर के पास पहुंची थी कि बस को ओवरटेक कर आगे आए बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। चालक जब तक बस को ब्रेक लगा कर रोकता वह हाईटेंशन विद्युत लाइन के पोल से टकरा गई। बस टकराने के बाद पोल व तार टूटकर बस पर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस व पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे कर्मियों ने बस में घायल पड़े पीपरपुर थाने के मदनपुर गांव निवासी अजय यादव (28), जायस निवासी अब्दुल कलाम (24), रायबरेली निवासी मो. असलम (28) व नाजिया बानो (22), गौरीगंज के ऐधी गांव निवासी राकेश कुमार व मनीष कुमार को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य बेहतर देख चिकित्सकों ने दवा देकर उन्हें घर जाने की अनुमति दी। सड़क पर हाईटेंशन तार गिरने से जाम की स्थिति बनी तो पुलिस ने पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों की मदद से तार को हटवाते हुए मार्ग बहाल कराया। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकता था बड़ा हादसा
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरनाटीकर के पास हाईटेंशन विद्युत पोल से परिवहन निगम की बस टकराने के बाद बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रहा कि जिस समय यह हादसा हुआ बिजली आपूर्ति बंद थी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हाईवे को पार कर रही हाईटेंशन लाइन व विद्युत पोल दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। जानकारी के बावजूद जिम्मेदार पोल को किनारे व तार को ऊंचा नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed