फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Burning of UPS in dialysis department disrupted treatment

Amethi News: डायलिसिस विभाग का यूपीएस जलने से इलाज बाधित

Sat, 14 Feb 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 14 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Burning of UPS in dialysis department disrupted treatment
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल के डायलिसिस विभाग में मंगलवार को यूपीएस जल गया था। इससे विभाग में डायलिसिस की प्रक्रिया ठप हो गई, जिससे नियमित रूप से उपचार करा रहे मरीज को परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में मरीजों को निजी सेंटर का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। शुक्रवार को डायलिसिस कराने आए मरीजों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन



बीते मंगलवार की सुबह डायलिसिस मशीनों को बिजली की आपूर्ति करने वाले यूपीएस में अचानक खराबी आ गई। इस तकनीकी समस्या के कारण जिन मरीजों को इलाज के लिए निर्धारित समय पर बुलाया गया था, उन्हें वापस लौटना पड़ा था। दूसरे दिन बुधवार को किसी तरह आपूर्ति शुरू कराकर मरीजों की डायलिसिस की गई, लेकिन वह उपकरण भी जल गया। बृहस्पतिवार से डायलिसिस प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो गई है।
विज्ञापन



मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि कंपनी से इंजीनियर आए थे, लेकिन कुछ पार्ट नहीं होने के कारण यूपीएस नहीं बन सका। बताया कि देर शाम तक यूपीएस बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed