{"_id":"608999148ebc3e8d2b2dda89","slug":"bullies-stormed-the-house-in-electoral-rivalry-amethi-news-lko576101635","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में दबंगों ने घर पर बोला धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में दबंगों ने घर पर बोला धावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाने के पलिया पश्चिम गांव में चुनावी रंजिश के चलते निवर्तमान ग्राम प्रधान ने समर्थकों के साथ एक घर पर धावा बोल दिया। प्रधान समर्थकों ने न सिर्फ परिवार के लोगों के साथ मारपीट की बल्कि लूट के साथ महिलाओं से अभद्रता भी की। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार सुबह निवर्तमान ग्राम प्रधान पलिया पश्चिम पवन पासी ने रजत तिवारी, रामचंदर, राकेश, कल्लू पासी, अशोक, घनश्याम, श्यामलाल, शिवशंकर, हरिशंकर, राम विश्वास, मिश्रीलाल, राम बहादुर, संदीप, विशाल, शुभम, धर्मेंद्र व रामकुमार समेत बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ बीना के घर धावा बोल दिया। इस दौरान घर में घुसकर न सिर्फ परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई बल्कि लूट के साथ महिलाओं से अभद्रता व छेड़छाड़ की कोशिश भी की गई। निवर्तमान ग्राम प्रधान के समर्थकों के साथ उत्पात का एक वीडियो भी इसी दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर सक्रिय पुलिस ने गांव पहुंचकर फोर्स तैनात करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के पहुंचने के बाद पीड़ित बीना ने थाने पहुंच कर निवर्तमान ग्राम प्रधान समेत उनके समर्थकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ शिवाकांत पांडेय ने बताया कि मामला चुनावी रंजिश का नहीं होकर पुराने विवाद का है। पूरे मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।