फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Budget of Rs 11.76 crore passed in Area Panchayat meeting

Amethi News: क्षेत्र पंचायत बैठक में 11.76 करोड़ का बजट पास

Sat, 06 Jul 2024 03:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 06 Jul 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 11.76 crore passed in Area Panchayat meeting
जायस (अमेठी)। विकास खंड बहादुरपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इस दौरान विकास कार्यों के लिए 11.76 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ। ग्राम प्रधानों ने ग्राम सभा में जल जीवन मिशन योजना के तहत कराए गए पानी की टंकी निर्माण में बरती जा रही अनियमितता व पाइप लाइन डालने के बाद गढ्ढे खुले छोड़े जाने की शिकायत की। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों ने न आने पर सांसद किशोरीलाल शर्मा, एमएलसी शैलेंद्र कुमार सिंह ने चिंता जताई और अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटे जाने का प्रस्ताव पारित कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 12 बजे से ब्लॉक सभागार में बैठक शुरू हुई। बैठक में पहली बार अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा व एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल हुए। ब्लाॅक प्रमुख चंद्रकली ने वर्ष 2024-25 का बजट ग्राम पंचायत का नौ करोड़ 66 लाख, स्वच्छ भारत मिशन का 25 लाख 69 हजार, क्षेत्र पंचायत पंचम राज्य वित्त का एक करोड़, मनरेगा कार्य योजना 20 लाख का पेश किया। कुल 11 करोड़ 76 लाख का बजट पेश किया, जो सर्वसम्मति से पारित हो गया। बैठक में 1737 शौचालय निर्माण का लक्ष्य भी रखा गया।
विज्ञापन

बैठक का संचालन बीडीओ विजयंत कुमार सिंह कर रहे थे। बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश कुमार सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रधान संघ के अध्यक्ष अब्दुल वहाब, प्रधान प्रदीप सिंह, प्रधान राम सेवक वर्मा, राम नरेश त्रिपाठी, राजू गूजर, सत्यनाम, एडीओ पंचायत अनिल सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed