{"_id":"68e6b1823c1dd87fc40b40f4","slug":"bsp-workers-leave-for-lucknow-rally-amethi-news-c-96-1-ame1008-150010-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लखनऊ रैली में शामिल होने के लिए बसपा कार्यकर्ता रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लखनऊ रैली में शामिल होने के लिए बसपा कार्यकर्ता रवाना
Thu, 09 Oct 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। बसपा की बृहस्पतिवार नौ अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली रैली में हिस्सेदारी के लिए जिले के कार्यकर्ताओं में खासा जोश है। जिले से करीब 10 हजार पदाधिकारी व समर्थक बुधवार को कई बसों से बहुजन पाटी के स्वयं सेवियों की टीम के साथ रैली में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना हुए।
बसपा के संस्थापक स्व. कांशीराम को श्रद्धांजलि देने के लिए होने वाली नौ अक्तूबर को लखनऊ में होने वाली रैली की तैयारी जिले में जोर-शोर से चल रही है। बुधवार को दिनभर कार्यकर्ता तैयारी में जुटे रहे। बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल ने बताया कि जिले से करीब 10 हजार कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। 36 बसों के साथ ही 462 अन्य छोटे बड़े वाहनों से कार्यकर्ता अगले 24 घंटे में लखनऊ पहुंचेंगे। बताया कि अमेठी, गौरीगंज, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर और तिलोई विधानसभा क्षेत्र से भी बृहस्पतिवार सुबह समर्थक ट्रेन से रैली में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचेंगे। (संवाद)