{"_id":"67f9674e54a7d65db50983e7","slug":"brother-in-law-killed-his-brother-in-law-by-stabbing-him-in-the-chest-amethi-news-c-96-1-ame1002-138155-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बहनोई ने सीने में चाकू घोंपकर की साले की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बहनोई ने सीने में चाकू घोंपकर की साले की हत्या
Sat, 12 Apr 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। क्षेत्र के बाबू हुजब्बर सेवरा गांव में बृहस्पतिवार रात बहन पर हो रहे अत्याचार का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया। बहनोई ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सुल्तानपुर के महराजगंज शादीपुर का निवासी राजू उर्फ मोहम्मद शरीफ पत्नी जसीमुन निशा के साथ अपनी ससुराल बाजार शुकुल के सेवरा गांव आया हुआ था। जसीमुन निशा की बड़ी बहन कलीमुन निशा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात राजू का किसी बात पर पत्नी से झगड़ा हो गया। इस पर वह पत्नी को पीटने लगा। इस दौरान भाई मोहम्मद आसिफ उर्फ गोलू (23) बीचबचाव करने पहुंचे तो बहनोई राजू ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।
चाकू सीधे आसिफ के सीने में जा लगा। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन सीएचसी बाजारशुकुल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद राजू मौके से भाग निकला। सूचना पर सीओ अतुल सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू करवाई। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि कलीमुन निशा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश सर्विलांस सेल की मदद से की जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अब छोटे भाई आसिफ की हत्या से बहनों कलीमुन, जसीमुन और अंजुम का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई कलीम और सलमान दिल्ली में रहते हैं। उन्हें सूचना दी गई है। वे घर लौट रहे हैं।
बड़े भाई की मंगनी से लौटे थे सभी
आठ अप्रैल को आसिफ के बड़े भाई सलमान की मंगनी थी, जिसमें पूरे परिवार के साथ आरोपी भी शामिल हुआ था। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन मंगनी के ठीक दूसरे दिन घर में मातम छा गया।
आरोपी ने किया था प्रेम विवाह
करीब डेढ़ साल पहले राजू उर्फ शरीफ ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर जसीमुन से प्रेम विवाह किया था। वह एक पैर से दिव्यांग है और दिल्ली में रोटी बनाने का काम करता है। परिजनों का आरोप है कि वह पहले से ही हत्या की मंशा लेकर दिल्ली से आया था और पत्नी पर शक करना ही इस खूनी खेल की वजह बना।