फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Brother-in-law had murdered sister-in-law.

Amethi News: देवर ने की थी भाभी की हत्या

Sat, 22 Aug 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law had murdered sister-in-law.
जामों। पूरे चितई के पूरे दीवान गांव में विवाहिता पूनम (26) की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार भोजन निकालने को लेकर हुए विवाद में देवर देव ने पहले पूनम पर लोहे की रॉड से हमला किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


एसपी सरवणन टी के मुताबिक घटना के समय पूनम घर में अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ थी। भोजन निकालने को लेकर उसका देवर देव से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर देव ने रॉड से पूनम पर हमला किया। इसके बाद उनका गला दबा दिया। चेहरे और गले पर चोट के निशान मिले थे।
विज्ञापन


डॉ. शुभम पांडेय और डॉ. पवन कुमार के पैनल ने वीडियो कैमरे की निगरानी में पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई है। गले और चेहरे पर चोट के तीन निशान मिले हैं। गला दबाने में किस हथियार का इस्तेमाल हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद देव ने तत्काल किसी को जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद रिश्तेदार के माध्यम से पूनम के पिता को सूचना दी गई। पिता के पहुंचने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि आरोपी ने रॉड पर लगे खून को साफ करने का प्रयास किया था। पुलिस ने पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया।



बेटी ने बताया, चाचा ने मां को मारा
पूनम की तीन वर्षीय बेटी से महिला आरक्षी ने घटना के संबंध में जानकारी ली। बच्ची ने चाचा पर मां की हत्या करने की बात कही। पुलिस ने उसके बयान को अहम सुराग माना। इसके बाद अन्य साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर देव को गिरफ्तार किया।


पहले आत्महत्या की रिपोर्ट, अब पुलिस जांच पर सवाल
पूनम की मौत के बाद पुलिस ने किन परिस्थितियों में पहले आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज की, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटनास्थल की परिस्थितियों और शरीर पर मिले चोट के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। इसके बावजूद शुरुआती कार्रवाई आत्महत्या के आधार पर हुई। अधिकारियों के बयानों में भी शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया गया। बाद में जांच में हत्या के साक्ष्य मिलने पर रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाई गई। ऐसे में सवाल यह है कि शुरुआती जांच में हत्या की आशंका को गंभीरता से क्यों नहीं लिया गया। घटना के बाद से पूनम का मोबाइल भी गायब है। अब तक उसका पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों में चर्चा है कि मोबाइल बरामद होने पर घटना से जुड़े अहम सुराग सामने आ सकते हैं। मोबाइल की तलाश और शुरुआती जांच को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।



पति के न आने से नहीं हुआ अंतिम संस्कार
पूनम के पति के नहीं आने के कारण शुक्रवार को अंतिम संस्कार नहीं हो सका। परिजन उनके आने का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को पति के आने के बाद अंतिम संस्कार किए जाने की उम्मीद है। मां की मौत के बाद तीन वर्षीय बेटी वैष्णवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां सावित्री देवी बदहवास हो गईं। पिता झाम सिंह गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed