{"_id":"662ec4ac4107ed809f0c0b74","slug":"brother-and-sister-killed-in-collision-between-bikes-amethi-news-c-96-1-brp1002-117735-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाइकों की टक्कर में भाई-बहन की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाइकों की टक्कर में भाई-बहन की मौत, तीन घायल
Mon, 29 Apr 2024 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज-तिलोई रोड पर नुसरतपुर मोड़ के पास रविवार देर शाम बड़ा हादसा हुआ। दो बाइकों की भिड़ंत में भाई-बहन की मौत हो गई व तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम मौके पर है।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी सूरज (28) बाइक से मां मनसा देवी (56) व बहन रीता देवी (18) को लेकर एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहा था। रविवार शाम करीब सवा आठ बजे तिलोई-मोहनगंज मार्ग स्थित नसरतपुर मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। आनन-फानन सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सूरज व रीता को मृत घोषित कर दिया। ननका देवी व दूसरी बाइक सवार सैदपुर निवासी संजय (30) व रायबरेली जिले के महाराजगंज थाने के भुवनेश्वर मजरा जेठवा टप्पा निवासी मनीष (29) घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि घायलों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम को तैनात किया गया है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। हादसे के वक्त बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
दिल्ली में काम करता था सूरज
हादसे की जानकारी के बाद पहुंचे प्रधान देवनाथ ने बताया कि मृतक सूरज के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। दो भाई हैं। बड़े भाई की शादी हो चुकी है। सूरज दिल्ली में रहकर काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। इस हादसे के बाद गांव के लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।