फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bridge will be built on the canal near Sonari

Amethi News: सोनारी के पास नहर पर बनेगा पुल

Thu, 02 Nov 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 02 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bridge will be built on the canal near Sonari
पुल का ​शिलान्यास करते जिला पंचायत अध्यक्ष
भादर (अमेठी)। ब्लॉक भादर के ग्राम पंचायत सोनारी स्थित नहर पर 17.66 लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण होगा। बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने नामित कार्यदायी संस्था के अफसरों की मौजूदगी में शिलान्यास किया।ब्लाॅक भादर की ग्राम पंचायत सोनारी से नहर निकली हुई है। ग्रामीणों को नहर उस पार जाने के लिए करीब तीन किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर आवागमन करना पड़ता था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मांग पर गांव स्थित नहर पर पुल का निर्माण होगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि ने सिंचाई विभाग प्रतापगढ़ के अफसरों की मौजूदगी नहर पुल का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि नहर पर पुल निर्माण के बाद स्थानीय ग्रामीण एवं 10000 की आबादी को सुविधा मिलेगी। बताया कि 17.66 लाख रुपये से प्रतापगढ़ सिंचाई विभाग की ओर से पुल का निर्माण किया जाएगा। एक माह में नहर पुल निर्माण का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इस मौके पर उमाशंकर तिवारी, अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र बहादुर, सीताराम जायसवाल व सिंचाई विभाग प्रतापगढ़ अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed