{"_id":"6adbb21a6ae08338620b4529","slug":"brick-businessman-killed-after-being-struck-by-an-out-of-control-vehicle-amethi-news-c-96-1-ame1027-178796-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बेकाबू वाहन की चपेट में आई बाइक, ईंट व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बेकाबू वाहन की चपेट में आई बाइक, ईंट व्यवसायी की मौत
Sat, 24 Oct 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
भादर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सुल्तानपुर के प्रतापगंज बाजार में शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ईंट व्यवसायी हरिभजन सिंह (70) की मौत हो गई। वह पीपरपुर क्षेत्र के फतुहवा गांव के निवासी थे। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
दुर्गेश के मुताबिक, उनके पिता हरिभजन सिंह शुक्रवार को बाइक से किसी काम से सुल्तानपुर जा रहे थे। प्रतापगंज बाजार के पास ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हरिभजन को लोगों ने सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया और फोन से परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल गौरीगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्गेश ने बताया कि उनके पिता ने हेलमेट पहना था। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो और परिजनों के प्रार्थना पत्र के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जानकारी पीपरपुर और सुल्तानपुर की कोतवाली देहात पुलिस को दी गई है। आगे की कार्रवाई सुल्तानपुर पुलिस करेगी।
विज्ञापन
पति की मौत से पत्नी बेहाल
हरिभजन सिंह की मौत से पत्नी उर्मिला सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। पति की मौत की खबर सुनकर वह बेसुध हो गईं। परिजन उन्हें संभालने में जुटे रहे। पिता की मौत से बेटे दुर्गेश, बबलू और सनी भी गमगीन हैं। हादसे की खबर से फतुहवा गांव में शोक का माहौल है।