फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Boy bitten by snake in shop, dies.

Amethi News: दुकान में बालक को सांप ने काटा, मौत

Mon, 12 Oct 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 12 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Boy bitten by snake in shop, dies.
तिलोई। मोहनगंज के यूसुफनगर गांव में किराने की दुकान से सामान लेने गए मोहम्मद जाबिर (12) को सांप ने काट लिया। उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पिता मोहम्मद अफरोज ने बताया कि जाबिर शुक्रवार को किराने की दुकान पर सामान लेने गया था। सामान लेते समय दुकान के अंदर सांप ने उसे काट लिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने सांप को देखा। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज तिलोई ले गए। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो रविवार को उसे लखनऊ ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही जाबिर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जाबिर की मौत के बाद मां अजमेरुल निशा, भाई जुबेर, राजा व कफील (13) का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मोहम्मद अफरोज बेटे की मौत से गमगीन हैं।

दुकान से पकड़ा गया सांप
: बालक की मौत के बाद लोगों ने दुकान में सांप की तलाश शुरू की। सांप दुकान में ही छिपा था। रविवार को विशेषज्ञ की मदद से उसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed