{"_id":"6685c9e5d02ae13025026074","slug":"border-dispute-in-murder-of-teenager-case-registered-amethi-news-c-96-1-ame1002-121447-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: किशोर की हत्या में सीमा विवाद, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: किशोर की हत्या में सीमा विवाद, केस दर्ज
Thu, 04 Jul 2024 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 04 Jul 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी कोतवाली इलाके में मवेशी चराते समय मंगलवार की शाम हमउम्र साथी के हमले से हुई नाबालिग की मौत का मामला प्रतापगढ़ जिले में पहुंच गया है। मृतक अमेठी के पूरे सुक्खा तिवारी मजरे नरैनी गांव अपने ननिहाल आया था। लेकिन जहां विवाद हुआ वह क्षेत्र प्रतापगढ़ जिले में है।
परिजनों ने प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाने में तहरीर दी है। अमेठी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद आगे की कार्रवाई प्रतापगढ़ जिले से होगी। हालांकि इस मामले में सीमा विवाद भी सामने आया है। लेकिन पुलिस विवाद को लेकर कोई पुष्टि नहीं कर रही है। उधर, प्रयागराज के संगीपुर थाने में नाबालिग सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।
गौरीगंज थाना क्षेत्र के गुंवावा गांव निवासी आयुष कनौजिया उर्फ अभय (13) पुत्र स्व. अजय कनौजिया अमेठी थाना क्षेत्र के पूरे सुक्खा तिवारी मजरे नरैनी गांव गया था। जहां मवेशी चराते समय मंगलवार की शाम इसी गांव के एक हमउम्र साथी ने विवाद के बाद डंडे से पीटा दिया था। आयुष की मौत हो गई थी। खबर पाकर अमेठी पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। आरोपी नाबालिग को सुरक्षा में ले लिया था, लेकिन जब मामले में तहरीर देने की बात आई तब पता चला कि घटना स्थल प्रतापगढ़ जिले में आता है। इसके चलते मृतक के परिजनों ने प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि घटना स्थल को लेकर प्रतापगढ़ के सांगीपुर व अमेठी थाने के बीच सीमा विवाद भी हुआ। घटनास्थल की सीमा को लेकर लेखपाल बुला कर जानकारी ली गई। उसके बाद मामला सांगीपुर थाने चला गया।
मृतक नाबालिग के मामा विनीत कनौजिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार उसके पैत्रक गांव गुवावा में होगा। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात है। घटना स्थल प्रतापगढ़ जिले का सांगीपुर थाना क्षेत्र है। परिजनों ने वहीं केस दर्ज कराया है।