फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bonafide voters will get holiday on voting day

मतदान के दिन अवकाश पाएंगे बोनाफाइड मतदाता

Sun, 22 Nov 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Bonafide voters will get holiday on voting day
अमेठी। गोरखपुर-अयोध्या खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का एमएलसी चुनने के लिए मतदान एक दिसंबर को होगा। जिले के बोनाफाइड मतदाता (मतदाता के रूप में सूचीबद्ध शिक्षक) को मतदान के दिन वोट डाल सकें इसके लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें लिए विशेष छुट्टी दी है।
विज्ञापन

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र/जिला निर्वाचन अधिकारी अमेठी अरुण कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-अयोध्या खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का मतदान एक दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन में मतदाता के रूप में सूचीबद्ध सभी कर्मचारी (अधिकांश शिक्षक) को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान के दिन विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मतदाता उस दिन अपने बूथ पर जाकर अपने मताधिकार को प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed