फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Body of missing youth found hanging from a tree under suspicious circumstances

Amethi News: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव

Fri, 28 Feb 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found hanging from a tree under suspicious circumstances
बाजारशुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र के मवैया रहमतगढ़ पंचायत भवन के पास मंगलवार से लापता युवक का शव बुधवार रात पेड़ से फंदे पर लटका मिला। उसके परिजन हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगा रहे है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए तो पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण पता लगने की बात कहते हुए कार्रवाई करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन



बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के शेखवापुर गांव निवासी राममूरत यादव (25) मंगलवार को घर से पैदल महोना जाने की बात परिजनों से कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो दो बार रिंग बजी, लेकिन उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। परिजन राममूरत की तलाश करते रहे।
विज्ञापन




इसी बीच बुधवार देर रात मवैया रहमतगढ़ पंचायत भवन के पास स्थित बाग में पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर परिजनों को सूचना दी। बृहस्पतिवार सुबह पहुंचे मृतक के पिता रामधन यादव ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक राममूरत का मोबाइल पुलिस को घटनास्थल से बरामद हुआ है। सीडीआर सहित अन्य अन्य इलेक्ट्राॅनिक साक्ष्य एकत्र किया जा रहे हैं। मोबाइल से पुलिस को घटना से जुड़े कई अहम साक्ष्य मिलने की उम्मीद है।




घर से पांच किलोमीटर दूर हत्या य आत्महत्या जैसे कई सवाल
राममूरत यादव के मंगलवार से लापता होने के बाद पुलिस को सूचना नहीं देना, घर से करीब पांच किलोमीटर पैदल जाना, किसी की नजर नहीं पड़ना और हत्या या आत्महत्या करने जैसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब फिलहाल अभी पुलिस के पास नहीं है। पुलिस इन सवालों के जवाब खोजने की कोशिश में जुटी है।





परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
राममूरत की मौत के बाद छोटी बहन ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की मौत की सूचना के बाद पिता रामधन यादव बदहवास हो गए। मां की लगभग पांच वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। रामतीरथ यादव, राम धीरज यादव, रामसूरत यादव, दुर्गेश यादव भी भाई की मौत से गमगीन हैं। ग्रामीण भी राममूरत को मिलनसार बताते हुए कहते हैं कि यह कैसे हो गया, समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed