फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Body of missing elderly man found in drain

Amethi News: नाले में मिला लापता वृद्ध का शव

Wed, 12 Aug 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Body of missing elderly man found in drain
शिवरतनगंज के दांदूपुर गांव में मृतक के गमगीन परिजन। स्रोत: ग्रामीण
राजाफत्तेपुर। शिवरतनगंज के दांदूपुर गांव निवासी किसान मथुरा प्रसाद यादव (70) का शव मंगलवार को घर से करीब 10 किमी दूर मोहनगंज के कुटमरा गांव के पास नाले में झाड़ियों में फंसा मिला। वह शुक्रवार रात से लापता थे। गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। वह नाले तक कैसे पहुंचे, इसे लेकर परिजन और ग्रामीण असमंजस में हैं। परिवार ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


बेटे राजू यादव ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे पिता बिना बताए घर से निकल गए थे। रात में परिजन उठे तो वह बिस्तर पर नहीं मिले। आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई, मगर पता नहीं चला। शनिवार को पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार को कुटमरा के पास नाले में शव मिलने की जानकारी मिली तो परिजन मौके पर पहुंचे और पहचान की।
विज्ञापन


ग्रामीणों को आशंका है कि नाले के पास पहुंचने के दौरान पैर फिसलने से वह उसमें गिर गए होंगे और झाड़ियों में फंस गए। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। हर पहलू की जांच की जा रही है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
पत्नी और बेटी की रो-रोकर बुरा हाल
मथुरा प्रसाद की मौत से पत्नी इंद्रावती का रो-रोकर बुरा हाल है। पति को याद कर वह बार-बार बिलख रही थीं। बेटे राजू और बेटी शालिनी भी पिता को याद कर फफक पड़े। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को संभालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed