फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Body of a young man found in the river on the third day

Amethi News: तीसरे दिन नदी में मिला युवक का शव

Sat, 31 Oct 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 31 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found in the river on the third day
जगदीशपुर। तीन दिन से गोमती नदी में लापता राम मनोहर यादव (45) की तलाश कर रहे परिजनों की उम्मीद शुक्रवार को टूट गई। तीसरे दिन कोटवा गांव के पास नदी में झाड़ियों में उनका शव फंसा मिला। दो दिन तक कभी गोताखोर तो कभी नाव के सहारे नदी में तलाश करते रहे परिजनों को जब राम मनोहर का शव मिला तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन



माहेमऊ गांव निवासी छोटेलाल ने बताया कि उनके भाई राम मनोहर बुधवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से घर से निकले थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। बुधवार को ही आमघाट पुल के पास उनका मोबाइल पड़ा मिला था। इसके बाद उनके नदी में कूदने की आशंका जताई गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी परिजन निजी मछुआरों के साथ नाव लेकर नदी में दूर तक तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार को घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर कोटवा गांव के पास नदी में झाड़ियों में शव फंसा होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने राम मनोहर के रूप में पहचान की। ग्रामीणों में चर्चा है कि घर में पारिवारिक विवाद के बाद से वह लापता थे। हालांकि नदी में कूदने की बात की पुष्टि नहीं हुई है। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार को थी सकुशल लौटने की उम्मीद
राम मनोहर के लापता होने के बाद से पत्नी रामलली, बेटे अमित और बेटी निशा उनकी राह देख रहे थे। परिवार के लोग लगातार नदी के किनारे पहुंचकर तलाश में जुटे थे। हर बार उम्मीद थी कि वह कहीं मिल जाएंगे और घर लौट आएंगे। शुक्रवार को शव मिलने की खबर ने परिवार की सारी उम्मीदें तोड़ दीं। घर में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed