फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Board question papers delivered to examination centers amid tight security

Amethi News: कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाए गए बोर्ड के प्रश्न पत्र

Tue, 20 Feb 2024 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 20 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Board question papers delivered to examination centers amid tight security
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में सोमवार को शहर स्थित जीजीआईसी के स्ट्रांग रूम से प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों को भेजे गए।
विज्ञापन

केंद्रवार आरक्षित बसों पर कड़ी सुरक्षा के बीच नामित कर्मियों ने बंडल लोड कर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की अगुवाई में केंद्रों तक पहुंचाया। केंद्रों पर पहुंचने के बाद नामित स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व केंद्र व्यवस्थापक ने बंडलों को डबल लॉक आलमारी में सुरक्षित रखवाया। अलमारी में प्रश्न पत्र का बंडल रखने के बाद उसकी चाबी केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को दी गई। परीक्षा के दिन प्रश्न पत्रों का बंडल तीन सदस्यीय टीम की मौजूदगी में खोला जाएगा। केंद्रों पर सुरक्षा के लिए तीन पालियों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग को भेजा पत्र
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर एसपी डॉ. इलामारन जी को पत्र भेजकर सभी 83 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने का अनुरोध किया गया है। परीक्षा के दौरान केंद्रों की सुरक्षा के लिए संबंधित थाने की फोर्स को तैनात रखने को कहा गया है। पत्र में थानावार केंद्रों की सूची भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे क्रियाशील रहेंगे कैमरे
डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक के साथ नामित अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को प्रश्न पत्र का बंडल सुरक्षित तरीके से केंद्र के स्ट्रांग रूम में रखवाने के लिए कक्ष को सील करने को कहा गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर व अंदर नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रखते हुए निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed