फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   board exam

बोर्ड परीक्षा के दौरान मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध

Tue, 11 Feb 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
board exam
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न करवाने के लिए सचिव ने परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन को पूरी तरह प्रतिबंधित कराने का आदेश दिया है। सचिव का पत्र मिलने के बाद डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर शिक्षक/कर्मचारियों के साथ परीक्षार्थियों का मोबाइल फोन जमा कराने के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर मोबाइल संकलन केंद्र बनाने का आदेश दिया है। आदेश में परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन मिलने पर केस दर्ज करवाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

आगामी 18 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न करवाया जा सके इसके लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा अवधि में केंद्र के भीतर मोबाइल फोन को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। कवायद सफल हो सके इसके लिए सचिव का पत्र मिलने के बाद डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने सभी 81 केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने शिक्षक/कर्मचारियों के अलावा परीक्षार्थियों का मोबाइल परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षित रखे जा सके इसके लिए केंद्र के बाहर एक संकलन केंद्र बनवाने का निर्देश दिया है। डीआईओएस ने जांच/निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र व कक्ष में मोबाइल फोन मिलने की स्थिति में जिम्मेदार के साथ केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचय पत्र व आधार कार्ड अनिवार्य
परीक्षा की शुचिता बनी रहे व कक्ष निरीक्षकों के साथ कर्मचारियों की पहचान हो सके इसके लिए सभी को परीक्षा के दौरान विभाग की ओर से जारी परिचय पत्र को जहां अपने शर्ट के ऊपर पिन से टैग करना होगा वहीं आधार कार्ड अपने साथ रखना अनिवार्य होगा। सचिव का पत्र मिलने के बाद डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर बिना आधार कार्ड के शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाने का आदेश दिया है।

जमा करना होगा शैक्षिक दस्तावेज
विषय विशेषज्ञ की परीक्षा के दिन ड्यूटी नहीं लगाने का आदेश मिलने के बाद कक्ष निरीक्षकों के शैक्षिक विषय की जानकारी हो सके इसके लिए डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को शिक्षकों का शैक्षिक दस्तावेज विद्यालय में जमा करवाने का निर्देश दिया है। पत्र में स्वयं जांच के बाद ड्यूटी लगाने की बात कहते हुए जांच टीम को जरूरत पड़ने पर दस्तावेज दिखाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed