फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Block charge to three district level officers

तीन जिला स्तरीय अफसरों को ब्लॉक का प्रभार

Mon, 01 Nov 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Block charge to three district level officers
गौरीगंज (अमेठी)। पिछले दिनों शासन से चार खंड विकास अधिकारियों का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया था। सात ब्लॉकों पर रिक्त चल रहे बीडीओ के पदों पर प्रभारी खंड विकास अधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी को आदेश मिलते ही नवीन तैनाती के स्थान पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर डीडीओ तेजभान सिंह ने सात ब्लॉकों पर प्रभारी बीडीओ की तैनाती तो दो ब्लॉकों पर दूसरे ब्लॉक के बीडीओ को मनरेगा कार्य के संचालन का प्रभार दिया है। जारी आदेश के अनुसार पीडी आशुतोष दुबे को तिलोई ब्लॉक के बीडीओ तथा सिंहपुर ब्लॉक में मनरेगा कार्य के दायित्वों का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी हरिओम मिश्र को मुसाफिरखाना तो परियोजना अधिकारी डूडा उमाशंकर वर्मा को जामो ब्लॉक का बीडीओ बनाया गया है। हाल ही में एडीओ के पद से संयुक्त खंड विकास अधिकारी के पद पर प्रमोट जगदीशपुर के सत्य नारायण सिंह को बाजार शुकुल, बाजार शुकुल के कृष्ण कांत शुक्ल को जगदीशपुर, भेटुआ के भुल्लुर यादव को मुसाफिरखाना तो भादर के शिव बहादुर सिंह को सिंहपुर ब्लॉक का प्रभारी खंड विकास अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा संग्रामपुर के बीडीओ विजय अस्थाना को बाजार शुकुल तथा भेटुआ के बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह को जगदीशपुर ब्लॉक में मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी के पदीय दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी दी गई है। सीडीओ ने बताया कि चार बीडीओ के गैर जनपद स्थानांतरण के बाद ब्लॉक क्षेत्र के विकास कार्यों को संपादित कराने के लिए तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed