फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP will once again create history in Amethi: Tejashwi Surya

अमेठी में एक बार फिर भाजपा इतिहास बनाएगी: तेजस्वी सूर्या

Sat, 11 May 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 May 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
BJP will once again create history in Amethi: Tejashwi Surya
कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी सूर्या
मुसाफिरखाना (अमेठी)। केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी स्मृति जूबिन इरानी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। कहा कि देश के संविधान को सबसे बड़ा खतरा कांग्रेस पार्टी से है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। वहां कांग्रेस ने गैर संवैधानिक मुस्लिम रिजर्वेशन को जारी किया है। धर्म के आधार पर रिजर्वेशन का विरोध बाबा साहब आंबेडकर ने किया था। इसके बाद भी कर्नाटक में ओबीसी से रिजर्वेशन छीनकर मुसलमानों को दिया है। इसी रिजर्वेशन को कांग्रेस पूरे देश में लागू करेगी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूरे देश में पूरे देश में भाजपा और नरेंद्र मोदी का तूफान है। तूफान के डर से राहुल गांधी अमेठी छोड़कर रायबरेली भाग गए हैं। प्रियंका गांधी ने पहले भी अमेठी में कैंप किया था, परिणाम सबके सामने है। अमेठी में एक बार फिर भाजपा इतिहास बनाएगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेजस्वी सूर्या ने कहा कि गांधी परिवार ने सिर्फ और सिर्फ देश और अमेठी को छला है। अमेठी छोड़कर वायनाड भागे थे, अब वायनाड छोड़ कर रायबरेली भागे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कई और गंभीर आरोप लगाए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र ने अब तक की योजना के बारे में जानकारी दी। अमेठी लोकसभा के प्रवासी प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्र, जिला महामंत्री शिवम् मिश्र, अभ्युदय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, राहुल दुबे, रघुराज प्रताप सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed