{"_id":"64651679fdf88f025d0e6296","slug":"bjp-will-not-run-the-shop-of-hate-politics-amethi-news-c-13-1-241652-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाजपा की नहीं चलेगी नफरत वाली राजनीति की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाजपा की नहीं चलेगी नफरत वाली राजनीति की दुकान
Wed, 17 May 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 17 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में मौजूद आप सांसद संजय सिंह
अमेठी। बीजेपी की नफरत वाली राजनीति की दुकान अब नहीं चलेगी। नफरत की बुनियाद पर कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता है। कर्नाटक चुनाव परिणाम से बीजेपी को सबक लेना चाहिए। यह बातें बुधवार को आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने अमेठी में चुनाव परिणाम की समीक्षा एवं आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।उन्होंने कहा कि यूपी के निकाय चुनाव परिणाम में जनता ने अच्छा जनादेश देकर केजरीवाल पर भरोसा जताया है। कहा कि नगर पालिका परिषद में तीन पार्टी के चेयरमैन व एक समर्थित चेयरमैन तथा नगर पंचायत में छह पार्टी के चेयरमैन तो दो समर्थित चेयरमैन चुनाव जीते हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में सभासद निकाय चुनाव में जीत कर आए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए सभी नगर वार्ड बूथ एवं ग्राम पंचायत स्तर तक कमेटियां गठित करने का कार्य तीन जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।
कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। अमेठी से पार्टी प्रत्याशी रीना जायसवाल ने अच्छा चुनाव लड़ा और जनता ने उन्हें अपना समर्थन भी दिया है। उन्होंने अमेठी से निर्वाचित दो सभासदों को बधाई दी।
सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि कि निकाय चुनाव में प्रशासनिक तंत्र का जमकर दुरुपयोग किया गया। पैसे बांटे गए जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बावजूद इसके अमेठी नगर पंचायत में बीजेपी को जहां करीब 2,600 वोट मिले वहीं बीजेपी के खिलाफ पांच हजार से अधिक वोट पड़े हैं। यदि निष्पक्ष चुनाव होता तो आज रीना जायसवाल अमेठी की चेयरमैन होती। उन्होंने भाजपा और जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी और जिला प्रशासन किसी गलत फहमी में नहीं रहें। यदि उनके कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया गया या फर्जी मुकदमा लिखा गया तो उनकी पूरी पार्टी अमेठी में धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री पर पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक के चुनाव में पीएम ने बजरंग दल की तुलना भगवान हनुमानजी से की। कहा कि कोई भी दल व पार्टी ईश्वर के समान नहीं हो सकता। मतदान के जरिए कर्नाटक की जनता ने जवाब दिया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, धर्मेंद्र नाथ शुक्ल समेत प्रदेश व जिले के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।