{"_id":"6a7a1db31c064060000295f5","slug":"bjp-took-out-a-tiranga-yatra-amethi-news-c-96-1-ame1017-172994-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
Tue, 11 Aug 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
जामों कस्बे में निकली तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। स्रोत: स्थानीय नागरिक
जामों। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। मां दुर्गा मंदिर के पास से शुरू हुई यात्रा हरगांव रोड तक गई। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों के नारे लगाए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारियों का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी ने कहा कि तिरंगा देश की अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। यह वीर शहीदों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, गौरव और सम्मान से जुड़ा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ना है।
तिरंगा यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।