फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   bjp meeting amethi

Amethi News: भाजपा ने चारों निकायों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

Wed, 12 Apr 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
bjp meeting amethi
भाजपा की बैठक को संबो​धित करते पदा​धिकारी
गौरीगंज (अमेठी)। भाजपा निकाय चुनाव में जिले की सभी अध्यक्ष व सभासद सीटों पर पार्टी प्रत्याशी की जीत तय करने के लिए गोट बिझानी शुरू कर दी है। निकायों में अलग-अलग प्रभारी नामित कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।निकाय चुनाव की तिथियों की घोषणा होने के बाद भाजपा की सक्रियता बढ़ गई है। नगर पालिका गौरीगंज, जायस व नगर पंचायत अमेठी, मुसाफिरखाना में अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने की रणनीति तैयार कर रही है। निकाय चुनाव में बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों समेत अन्य नेताओं को अलग-अलग निकायों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी बना कर दायित्व सौंपा है।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी को निकाय चुनाव का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। सीमा को जिले के भाजपा पदाधिकारियों के साथ मिलकर अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशी चयन से लेकर उन्हें जीत हासिल कराने की रणनीति तैयार करेंगे। जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी को संगठन द्वारा निकाय चुनाव के लिए जिला प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
छंगू को गौरीगंज नगर पालिका का दायित्व
सुल्तानपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू को गौरीगंज नगर पालिका का दायित्व सौंपा गया है। सुल्तानपुर के पूर्व महामंत्री कृपाशंकर मिश्र को अमेठी नगर पंचायत का प्रभारी बनाया गया है। वरिष्ठ नेत्री भावना सिंह को मुसाफिरखाना, जबकि सुल्तानपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह को जायस का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
स्क्रीनिंग कमेटी की हुई बैठक
प्रत्याशी चयन और अन्य चुनावी समीक्षा को लेकर जिला भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्डों के सभासद प्रत्याशियों को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। इस दौरान ज्योतिबा फुले की जयंती भी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed