Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP leader surrounded and beaten; his home also attacked

Amethi News: भाजपा नेता को घेरकर पीटा, घर पर भी हमला

Fri, 20 Nov 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 20 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
BJP leader surrounded and beaten; his home also attacked
मुंशीगंज थाने में पकड़े गए आरोपी।
अमेठी सिटी/ मुंशीगंज। किटियावां गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि और भाजपा नेता विजय कुमार सिंह पर बुधवार को कमलानगर बाजार में हमला किया गया। आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग की। गोली नहीं लगने पर धारदार हथियार, लाठी-डंडों और तमंचे की बट से उनकी पिटाई की। बीचबचाव करने पहुंचे भाई अजय सिंह को भी पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों ने घर पहुंचकर वाहनों में तोड़फोड़ की और महिलाओं से अभद्रता की। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने और मेडिकल कराने के बाद लौटते समय पालिया गांव के पास फिर हमला किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विजय कुमार सिंह के मुताबिक, वह बुधवार को कमलानगर बाजार स्थित हनुमान इंटर कॉलेज के पास थे। आरोप है कि बांके बिहारी सिंह के इशारे पर पहले से घात लगाए सौरभ सिंह उर्फ गजेंद्र, वैभव सिंह, महेंद्र यादव, सचिन यादव, आशीष यादव और तीन-चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। गोली नहीं लगने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। जान बचाकर भागने पर पीछा कर फिर पीटा। जानकारी मिलने पर पहुंचे भाई अजय सिंह को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने घर पहुंचकर महिलाओं से गालीगलौज और अभद्रता की। परिवार को जान से मारने की धमकी दी और बाहर खड़ी कार व बाइक में तोड़फोड़ की। विजय ने मुंशीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और सीएचसी शाहगढ़ में मेडिकल कराया। वहां से कार से लौटते समय पालिया गांव के पास पुलिया पर हमलावरों ने फिर घेर लिया और कार क्षतिग्रस्त कर दी। बचने के लिए वह गांव के प्रधान के घर पहुंच गए। घटना के दौरान कार में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि वैभव सिंह, सौरभ सिंह उर्फ गजेंद्र, सचिन यादव और आशीष यादव को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed