फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   birthday of priyanki gandhi celebrated in form of service program

सेवाभाव के रुप में मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

Tue, 12 Jan 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
birthday of priyanki gandhi celebrated in form of  service program
गौरीगंज (अमेठी)। प्रियंका गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों ने मंगलवार को जिले में समारोह पूर्वक मनाया। कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह हवन-पूजन के साथ केक काट खुशियां मनाई गईं। सेवाभाव कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल तो स्कूलों में बच्चों को पठन-पाठन सामग्री का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का जन्मदिन मंगलवार को सेवाभाव कार्य के रूप में आयोजित मनाया गया। मंदिरों में हवन-पूजन के साथ शहर स्थित पार्टी कार्यालय के साथ ब्लॉक कार्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने केक काट कर उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यालयों में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने प्रियंका गांधी द्वारा सकारात्मक, रचनात्मक एवं संघर्षशील राजनीति को प्रेरित किए जाने की सराहना करते हुए सीख लेने की अपील की। गौरीगंज में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल एवं प्रभारी फरहान वारसी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेवाभाव व जनसेवा कार्यक्रम के तहत मुख्यालय तथा अमेठी ब्लॉक कार्यालय में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। अन्य ब्लॉकों में भी कार्यकर्ताओं ने कंबल वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र की अगुवाई में शहर स्थित गायत्री मंदिर परिसर में प्रियंका गांधी का जन्मदिन बच्चों के साथ धूमधाम से मनाते हुए उन्हें पठन-पाठन की सामग्री वितरित की गई। गौरीगंज में जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, नरसिंह बहादुर सिंह, माता प्रसाद वैश्य, अवनीश मिश्र सेनानी तो अमेठी में डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, धर्मेंद्र शुक्ल, अनूप कुमार श्रीवास्तव, अनिल शुक्ल तथा मुसाफिरखाना में राजकुमार यादव, राजू ओझा व राहुल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed