फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Biochemistry machine repaired, patients get relief

Amethi News: बायोकेमिस्ट्री मशीन हुई ठीक, मरीजों को राहत

Sun, 06 Jul 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 06 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Biochemistry machine repaired, patients get relief
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल की लैब में लगी ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन ठीक होने से मरीजों को सहूलियत मिल गई। अस्पताल की पैथोलॉजी में दो ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीनें लगी हैं, जिनसे किडनी, लिवर, यूरिया, यूरिक एसिड, प्रोटीन समेत करीब 30 प्रकार की जांचें की जाती हैं।
विज्ञापन



अस्पताल में औसतन इस मशीन से करीब 200 मरीजों को जांच होती है। जिसमें एक मशीन खराब हो गई थी, जिससे मरीजों को दिक्कत हो रही थी। अस्पताल की सूचना पर आए कंपनी के इंजीनियरों ने मशीन की खराबी को ठीक कर दिया है, जिससे मरीजों की समय से जांच होने संग रिपोर्ट मिल रही है। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि पैथोलॉजी की सभी मशीनें ठीक हैं। मरीजों को समय से जांच रिपोर्ट संग अन्य व्यवस्थाएं बेहतर दिलाए जाने का प्रयास है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed