फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Biochemistry analyzer machine broken, many tests including liver and kidney stopped

Amethi News: बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन खराब, लिवर व किडनी सहित कई जांचें ठप

Sat, 28 Dec 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Biochemistry analyzer machine broken, many tests including liver and kidney stopped
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में लगीं दोनों ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन खराब होने से मरीजों की किडनी और लिवर आदि की जांच बाधित हो गई है। प्रतिदिन इस मशीन से 100 से अधिक मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांचें होती हैं। यहां जांच नहीं होने से जरूरतमंद मरीजों को निजी सेंटरों पर जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन





जिला अस्पताल में मरीजों की सहूलियत के लिए संसाधनों के साथ ही सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। ऐसे में मशीनों में खराबी आने के कारण मरीजों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। मौसम परिवर्तन के बीच इन दिनों जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रहती है। जिला अस्पताल में ओपीडी एवं लैब में मरीजों की लंबी कतार लगी रहती है। इस समय जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब एक हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन



इनमें से करीब 100 मरीज रोज लिवर और किडनी आदि जांच के लिए आते हैं। जिसमें किडनी, लिवर, यूरिया, यूरिक एसिड, प्रोटीन समेत करीब 30 प्रकार की जांचें की जाती हैं। शुक्रवार को लैब में लगीं दोनाें ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीनें खराब हो गईं। अस्पताल में जांच न होने से काफी मरीज निजी सेंटरों में जांच कराने के लिए मजबूर हुए। इसके साथ ही कई मरीज आर्थिक रूप से मजबूत न होने के कारण निजी अस्पताल में जांच नहीं होने से वापस लौटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन जांचों की है सुविधा
बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन से एलएफटी (लिवर संबंधी कई जांचें), आरएफटी (किडनी), टोटल लिपिड प्रोफाइल (कॉलेस्ट्रोल), सीआरपी (बच्चों के इंफेक्शन की जांच), फास्टिंग व पीपी (डायबिटीज की जांच) आदि करीब 30 प्रकार की जांचें होती हैं।





तकनीकी खराबी आने से मशीनें बंद
लैब टेक्नीशियन विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि लैब में एलएफटी, केएफटी आदि जांच के लिए रोजाना औसतन 100 से अधिक मरीज आते हैं। शुक्रवार सुबह से मशीनों में तकनीकी खराबी आने से जांच बंद है। मैनुअल जांच की जा रही है, जिसमें काफी समय लग रहा है। सीएमएस बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मशीन खराब होने की जानकारी मिली है। संबंधित इंजीनियर को बुलाया गया है। मशीन ठीक कराकर जांच शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed